Wednesday, February 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबंदूकधारियों के हमले ने 40 लोगों की ली जान, राष्ट्रपति ने दिया...

बंदूकधारियों के हमले ने 40 लोगों की ली जान, राष्ट्रपति ने दिया जांच के आदेश

Date:

TN9 अबुजा: नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने सोमवार को कहा कि देश के उत्तर-मध्य भाग में एक ईसाई कृषक समुदाय पर मुस्लिम बंदूकधारियों द्वारा किए गए हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए। माना जा रहा है कि चरवाहों ने इस घटना को अंजाम दिया। राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने रविवार देर रात जिके समुदाय पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए हैं।

टीनुबू ने सोमवार देर रात एक बयान में कहा, ‘‘मैंने सुरक्षा एजेंसियों को इस मामले की गहन जांच करने और इस हिंसक कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का निर्देश दिया है।’’ मानवाधिकार संगठन ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ के अनुसार, बंदूकधारियों ने अचानक हमला किया जिससे लोग बचकर नहीं भाग पाए। मृतकों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश के इस हिस्से में इस तरह के हमले आम हो गए हैं। हमलों में शामिल बंदूकधारी आमतौर पर फुलानी नामक मुस्लिम जनजाति के चरवाहे होते हैं। वे सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद खामियों का फायदा उठाकर किसानों पर घातक हमले करते हैं।

Latest stories

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...

अनियंत्रित वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने शहर में...

उधम सिंह नगर: जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज भटकते रहे

रुद्रपुर: जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगाई...

पिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने मसूरी में की आत्महत्या, दो माह पहले ही किया था ज्वाइन

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş