HomeNationalउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के तीन साल पूरे...

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के तीन साल पूरे होने पर रुद्रपुर में भव्य रोड शो

Date:

TN9 रुद्रपुर : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के तीन साल पूरे होने पर रुद्रपुर में भव्य रोड शो में प्रतिभाग किया। वहीं, इस मौके पर सीएम धामी के दीदार के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सीएम धामी रुद्रपुर के गल्ला मंडी पहुंचे। जहां सीएम का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सीएम धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर आयोजित भव्य रोड शो में शामिल हुए। वहीं, मुख्य बाजार में रोड शो के दौरान स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर सीएम धामी का हार्दिक स्वागत किया।

बता दें कि इस मौके पर सीएम धामी के साथ मेयर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

Latest stories

रेलवे कर्मचारियों का बड़ा ऐलान! 24 जून को देशभर में विरोध प्रदर्शन, जानें क्या हैं मांगें

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T)...

अंतिम संस्कार की तैयारी थी पूरी, तभी चेहरे ने खोला सच—उत्तराखंड में चौंकाने वाला मामला, अस्पताल की बड़ी चूक

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच)...