Homeउत्तर प्रदेशमहिला डॉक्टर से मांगी 50 लाख रुपये की रगंदारी, विरोध करने पर...

महिला डॉक्टर से मांगी 50 लाख रुपये की रगंदारी, विरोध करने पर तोड़े कार के शीशे

Date:

TN9 शाहजहांपुर: शहर में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला डॉक्टर के कार के शीशे तोड़ दिए और फायरिंग करते हुए भाग गए। आरोप है कि बदमाशों ने महिला डॉक्टर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।

चौक कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला राधे कुंज कॉलोनी निवासी डॉ. दीपिका अग्रवाल ने शनिवार की रात 8 बजे कार घर के बाहर खड़ी कर दी। रात में 9 बजे बाइक पर दो बदमाश आए और कार के शीशे तोड़ने लगे। आवाज सुनकर डॉक्टर और उनका परिवार घर के बाहर आया। आरोप है कि बदमाशों ने डॉक्टर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर बदमाश डॉक्टर और उसके परिजनों को गाली देने लगे।

विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किए और उनके बच्चों को उठा ले जाने की धमकी दी। शोर होने पर बदमाश फायर करते हुए बाइक से भाग गए। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने डॉक्टर से जानकारी की। पीड़िता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest stories

एंटी-पेपर लीक: राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी

नई दिल्ली: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक...

कावंड यात्रा के रूट पर उत्तराखंड-UP में प्रतिबंधित रहेंगे बड़े वाहन

काशीपुर: कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश...

देहरादून में सरकारी शिक्षिका की संदिग्ध मौत, सचिवालय में तैनात पति समेत 3 पर हत्या का केस

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला थाना क्षेत्र...

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...