Tuesday, February 24, 2026
HomeNationalचाची से प्रेम संबंध का राज फाश हुआ तो प्यार में पागल...

चाची से प्रेम संबंध का राज फाश हुआ तो प्यार में पागल हुए भतीजे ने फांसी लगाकर दी जान

Date:

TN9 हल्द्वानी: बिहार के एक युवक और उसकी चाची ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। दोनों के प्रेम संबंध का राज फाश हुआ तो युवक को जबरन मुक्तेश्वर भेज दिया गया। यहां आते ही चाची ने भी फोन उठाना बंद किया तो भतीजे ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। उसकी लाश एक पेड़ से लटकी मिली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पूर्वा चंपारण बिहार निवासी रोहित कुमार (18 वर्ष) कुछ समय पहले ही मुक्तेश्वर अपने चाचा के पास आया था। वह अपने चाचा के साथ यहां मजदूरी कर रहा था। बताया जाता है कि सोमवार रात उसने अपने चाचा और अन्य श्रमिकों के साथ खाना खाया। लोगों के बिस्तर पर जाने के बाद रोहित उठकर जंगल में चला गया और जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो उसके चाचा व अन्य लोगों उसकी तलाश में निकले। जंगल में तलाश के दौरान लोगों ने रोहित के शव को चीड़ के पेड़ से लटके पाया।

आनन-फानन में शव को फंदे से उतार कर लोग अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक बिहार में रोहित का अपनी ही चाची से प्रेस-प्रसंग चल रहा था। परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने रोहित को चाचा के साथ मुक्तेश्वर भेज दिया। यहां आने के बाद वह लगातार अपनी चाची को फोन कर रहा था, लेकिन चाची ने फोन उठाना बंद कर दिया था। इससे वह आहत था और इसी वजह से उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Latest stories

उत्तराखंड: शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़ ,मारपीट,और उपद्रव पर बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत 4 गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड के ननूरखेड़ा स्थित प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय में...
marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş Marsbahis casibom casibom betcio jojobet ultrabet betsmove jojobet holiganbet elexbet milanobet pusulabet artemisbet artemisbet zirvebet zirvebet zirvebet pusulabet