HomeUdhamSinghNagarऊधमसिंह नगर: जमीनी विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, इलाके में...

ऊधमसिंह नगर: जमीनी विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Date:

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में आज डबल मर्डर की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाइयों पर एक व्यक्ति और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच बैंक से नीलाम हुई एक दुकान को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। रविवार को विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपित भाइयों ने चार राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां सीधे पिता-पुत्र को लगीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

इलाके में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...