HomeNewsधामी सरकार का बुलडोज़र मजार पर चला – NH 74 चौड़ीकरण की...

धामी सरकार का बुलडोज़र मजार पर चला – NH 74 चौड़ीकरण की जद में आई सज्जाद मियां की मजार ध्वस्त

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- एक बार फिर धामी सरकार का बुलडोजर चला है। इस बार निशाने पर रही रुद्रपुर के इंदिरा चौक स्थित सज्जन मियां और सज्जाद मियां की दशकों पुरानी मजार। एनएच 74 चौड़ीकरण की जद में आ रही इस मजार को आज सुबह तड़के प्रशासन और एनएचएआई की संयुक्त टीम ने भारी सुरक्षा के बीच ध्वस्त कर दिया।

ध्वस्तीकरण की पूरी कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। जैसे ही सुबह फोर्स, बुलडोज़र और अधिकारी मौके पर पहुंचे, पूरे इंदिरा चौक क्षेत्र में यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया। किसी भी राहगीर या वाहन को क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। मीडिया को भी नगर निगम गेट पर ही रोक दिया गया।

 

करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के बाद मजार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया और यातायात को फिर से सुचारू कर दिया गया है। हालांकि, ऐहतियात के तौर पर मौके पर अभी भी भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

 

एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि –

“इंदिरा चौक पर स्थित मजार अवैध रूप से बनी थी। प्रशासन द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किया गया था, लेकिन मजार नहीं हटाई गई। आज तय प्रक्रिया के तहत एनएचएआई और प्रशासन की टीम ने मजार को हटाया है।”

 

इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहा है।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...