HomeCrimeकोर्ट बना अखाड़ा" तमाशा देखती रही पुलिस, पति पर थप्पड़ बरसाती रही...

कोर्ट बना अखाड़ा” तमाशा देखती रही पुलिस, पति पर थप्पड़ बरसाती रही पत्नी।

Date:

खबर पड़ताल ब्यूरो:- पति पत्नी ने एक दूसरे के साथ जमकर कचहरी परिसर में मारपीट की। आपसी कहासुनी के बाद कचहरी में मारपीट हुई और बगल में खड़ी पुलिस देखती तमाशा रही।

 

गोंडा जिले के कचहरी परिसर में आपसी विवाद को लेकर पति – पत्नी दोनों न्यायालय आए हुए थे। जहां न्यायालय से बाहर निकलते ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हुई। आपसी कहासुनी के बाद पति और पत्नी दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है यह वायरल वीडियो कल का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि पति आकर अपने पत्नी का हाथ पकड़कर जाने के लिए कह रहा है और उसके बाद नाराज होकर पति पत्नी दोनों में मारपीट शुरू हो जाती है। पति का कॉलर पकड़कर एक नहीं बल्कि कई बार पत्नी द्वारा पति पर थप्पड़ों की बौछार भी की जा रही है। वही पति द्वारा पत्नी के साथ भी मारपीट किया जा रहा है। इस पूरी घटना के दौरान मौके पर कई पुलिसकर्मी भी खड़े रहे लेकिन उन्होंने दोनों को अलग करने का कोई प्रयास नहीं किया और बगल में खड़े पुलिसकर्मी तमाशा देखते रहे जबकि पति – पत्नी आपस में मारपीट करते रहे। पत्नी ने पति के साथ इतनी मारपीट की कि पति जमीन पर गिर गया तब जाकर के अधिवक्ताओं ने किसी तरीके से दोनों को अलग करके मामला शांत कराया। वही पूरे मामले को लेकर न्यायालय चौकी प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है। संज्ञान में आया है लेकिन दोनों पक्षों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है। अगर दोनों पक्ष आकर के चौकी पर तहरीर देते हैं तो जांच कर विधि कार्रवाई करेंगे।

Latest stories

उम्र महज 23 साल, साइबर ठगी 80 लाख की! पुलिस के जाल में फंसा शातिर आरोपी

रुड़की: हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने साइबर...

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने दिया इस्तीफ़ा

यूपी मौसम अलर्ट: IMD ने 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्रेकिंग: यूपी में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी, 15 जिलों में स्कूल बंद करने के निर्देश

यूपी मौसम अलर्ट: IMD ने 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्रेकिंग: यूपी में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी, 15 जिलों में स्कूल बंद करने के निर्देश

यूपी मौसम अलर्ट: IMD ने 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।