HomeHaridwarसाध्वी प्राची ने की पुरुष आयोग बनाने की मांग, कहा—अब पुरुषों का...

साध्वी प्राची ने की पुरुष आयोग बनाने की मांग, कहा—अब पुरुषों का भी हो रहा है उत्पीड़न

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पुरुष आयोग बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि जिस तरह पहले महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए महिला आयोग बनाया गया था, अब उसी तरह पुरुषों के उत्पीड़न को रोकने के लिए पुरुष आयोग की जरूरत है।

साध्वी प्राची:-

“पहले महिलाओं का शोषण होता था, उनके संरक्षण के लिए महिला आयोग बना, लेकिन अब देशभर में पुरुषों के उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं। कई बार झूठे आरोप लगाकर पुरुषों की जिंदगी बर्बाद कर दी जाती है, उनकी हत्याएं तक हो रही हैं। अब समय आ गया है कि सरकार पुरुष आयोग का गठन करे।”

साध्वी प्राची ने कहा कि देशभर में कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां पुरुषों को झूठे आरोपों में फंसाकर प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जल्द से जल्द पुरुष आयोग बनाने की अपील की है।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...