HomeNewsतेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित बाइक खेत में पलटी, चालक की मौत

तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित बाइक खेत में पलटी, चालक की मौत

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधम सिंह नगर जिले में आए दिन तेज रफ्तार की वजह से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं वहीं बता दें कि बाजपुर के भौना बिराह रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की जान चली गई। तेज रफ्तार में चल रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा पलटी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रामपुर रोड वार्ड नंबर छह निवासी अमरजीत सिंह (53) अपने रिश्तेदार के अंतिम अरदास भोग में शामिल होने के लिए गुरुद्वारा साहिब जा रहे थे। रास्ते में भौना बिराह रोड पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत अमरजीत सिंह को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार, अमरजीत सिंह ट्रक चालक थे और अपने परिवार की गुजर-बसर इसी से करते थे। उनके परिवार में पत्नी संदीप कौर, एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी बेसुध हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

 

Latest stories

धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक जारी, कई बड़े प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार...

कल देहरादून आएंगे उपराष्ट्रपति, 2 दिन बदले रहेंगे रूट; देखें पूरा प्लान

देहरादून: उपराष्ट्रपति के 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित...

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...