HomeNainital"शादी के बाद धोखा! कोर्ट मैरिज कर दुल्हन को छोड़ भागा दूल्हा।

“शादी के बाद धोखा! कोर्ट मैरिज कर दुल्हन को छोड़ भागा दूल्हा।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के बाद भी एक युवती को उसके पति ने ससुराल नहीं ले जाया। परेशान होकर युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी दोस्ती यूपी के बरेली जिले के एक युवक से हुई थी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। लेकिन शादी के बाद जब युवती ने अपने पति से ससुराल चलने को कहा, तो उसने इनकार कर दिया।

युवती का आरोप है कि आरोपी कभी मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह न होने का बहाना बनाता, तो कभी कहता कि वह घरवालों को मनाने में लगा है। बार-बार की अनदेखी के बाद युवती को मजबूर होकर पुलिस के पास आना पड़ा।

पुलिस ने पहले मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों की काउंसिलिंग करवाई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

(एसआई मोनी टम्टा, जांच अधिकारी)

“युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।”

फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। युवती ने अपने हक की लड़ाई के लिए पुलिस से न्याय की उम्मीद जताई है। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में ईमानदारी और जिम्मेदारी के सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे ही ताज़ा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।

Latest stories

अंकिता भंडारी केस: उर्मिला सनावर के ताबड़तोड़ खुलासे, CBI जांच को लेकर कर दी बड़ी मांग…

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का केदारनाथ दौरा तय, जानें कब लेंगी बाबा केदार का आशीर्वाद

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 नवंबर को केदारनाथ धाम...