HomeNewsबाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह पुलिस हिरासत से...

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह पुलिस हिरासत से फरार, पुलिस की सर्च ऑपरेशन जारी

Date:

काशीपुर, उत्तराखंड: डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह को उत्तराखंड पुलिस ने पंजाब के तरनतारन से गिरफ्तार किया था, लेकिन उधम सिंह नगर की सीमा में दाखिल होते ही वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

कैसे हुआ फरार?

सूत्रों के मुताबिक, सरबजीत सिंह को उत्तराखंड पुलिस पंजाब से गिरफ्तार कर ला रही थी। जब पुलिस टीम उधम सिंह नगर जिले की सीमा में पहुंची, तभी काशीपुर के पास आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने में सफलता हासिल कर ली।

पुलिस की बढ़ी मुश्किलें

मुख्य आरोपी के फरार होने से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और तत्काल अलर्ट जारी कर सरबजीत सिंह की तलाश के लिए कांबिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और सीमाओं पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस का बयान

उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही फिर से पकड़ लिया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

बता दें कि 28 मार्च 2024 को दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बाबा तरसेम सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में राइफल से गोली चलाने वाले बिट्टू को उत्तराखंड एसटीएफ ने पिछले साल हरिद्वार में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था, जबकि दूसरा आरोपी और बाइक चालक सरबजीत सिंह पिछले एक साल से फरार चल रहा था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद फिर से फरार हो जाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

(अद्यतन जानकारी के लिए बने रहें)

Latest stories

उम्र महज 23 साल, साइबर ठगी 80 लाख की! पुलिस के जाल में फंसा शातिर आरोपी

रुड़की: हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने साइबर...

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने दिया इस्तीफ़ा

यूपी मौसम अलर्ट: IMD ने 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्रेकिंग: यूपी में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी, 15 जिलों में स्कूल बंद करने के निर्देश

यूपी मौसम अलर्ट: IMD ने 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्रेकिंग: यूपी में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी, 15 जिलों में स्कूल बंद करने के निर्देश

यूपी मौसम अलर्ट: IMD ने 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।