HomeNewsरुद्रपुर" चेक बाउंस मामले में आरोपी प्रोपर्टी डीलर को दो माह की...

रुद्रपुर” चेक बाउंस मामले में आरोपी प्रोपर्टी डीलर को दो माह की सजा, दो लाख रुपये जुर्माना

Date:

रुद्रपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज रिजवान अंसारी ने चेक बाउंस के एक मामले में आरोपी हरेन्द्र अनेजा को दोषी करार देते हुए दो माह के कारावास और दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

समाजसेवी दीपक कुमार (दीपक चराया) ने बताया कि उनकी माता श्रीमती जानकी देवी ने जाफरपुर निवासी हरेन्द्र अनेजा और प्रेमलाल मिडढा से ग्राम डिबडिबा स्थित कृष्णा एनक्लेव में करीब पांच वर्ष पूर्व तीन प्लॉट खरीदे थे। लेकिन, दो प्लॉटों का दाखिल ख़ारिज नहीं हुआ और तीसरे प्लॉट की रजिस्ट्री में नंबर ही दर्ज नहीं किया गया। इस विवाद को सुलझाने के लिए 27 दिसंबर 2019 को दोनों पक्षों के बीच एक समझौता हुआ, जिसमें जानकी देवी के वृद्ध होने के कारण हरेन्द्र अनेजा ने दो लाख रुपये और प्रेमलाल मिडढा ने दस लाख रुपये के चेक दीपक कुमार के नाम पर जारी किए।

हालांकि, जब दीपक कुमार ने ये चेक बैंक में जमा कराए तो वे बाउंस हो गए। इसके बाद उन्होंने अपने अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार गिरधर के माध्यम से दोनों के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजे, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। मजबूरन दीपक कुमार ने अदालत में चेक बाउंस के अलग-अलग मुकदमे दर्ज करवाए।

न्यायिक मजिस्ट्रेट रिजवान अंसारी की अदालत में चल रहे मुकदमे में शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए हरेन्द्र अनेजा को दोषी ठहराया गया और उसे दो माह के कारावास एवं दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। वहीं, प्रेमलाल मिडढा के खिलाफ मामला अभी अदालत में विचाराधीन है।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...