Tuesday, February 10, 2026
HomeNews*मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ* 

*मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ* 

Date:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चैत्र प्रतिपदा के दिन उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ विधिवत मां पूर्णागिरि की पूजा कर एवं फीता काट कर किया। मुख्यमंत्री धामी शनिवार को तय कार्यक्रम के तहत चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र स्थित माता पूर्णागिरि धाम पहुंचे। जहा स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर एवं माता के जयकारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। ज्ञात हो कि मां पूर्णागिरि धाम मेला उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेलों में से एक है जिसमें हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं। इस बार पूर्णागिरि मेले का का संचालन 15 मार्च से शुरू होकर 15 जून तक 3 माह के लिए किया जाएगा। और अनुमान है कि लगभग 30 से 40 लाख भक्त इस दौरान माता के दर्शन करेंगे। इस दौरान प्रशासन के द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विद्युत, पानी, सड़क, पार्किंग एवं स्वास्थ्य संबंधी अनेक व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री धामी ने मेले के शुभारंभ अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि माता पूर्णागिरि के इस मेले में हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। जिसको देखते हुए हमारी सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रदेश की अन्य यात्राओं एवं मेलों की तरह पूर्णागिरि मेले को भी वर्ष भर संचालित किया जाएगा साथ ही हमारा प्रयास है कि पूर्णागिरि क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालु भविष्य में जनपद में ही स्थित अन्य पौराणिक मंदिरों एवं तीर्थ स्थलों का दर्शन कर सकें। इसके लिए हमारे द्वारा सभी मंदिरों को पुनः विकसित कर मानस खंड यात्रा के रूप में विकसित किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा मिले जिससे उनकी यात्रा का अनुभव सुखद बने और इसके लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र में लगातार नए रास्ते एवं पुलों का निर्माण किया जा रहा है साथ ही अन्य सुविधाओं को भी विकसित किया जा रहा है। आने वाले समय में हमारा प्रयास होगा की ज्यादा से ज्यादा सुविधा यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को उपलब्ध करा सकें। जिसके लिए सुविधाओं को विकसित करने के साथ-साथ यातायात के साधनों का भी विकास किया जा रहा है। जल्द ही टनकपुर में नए आईएसबीटी बस स्टेशन का कार्य पूरा हो जाएगा। साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालु शारदा नदी में रिवर राफ्टिंग आदि का भी आनंद ले सकेंगे। इस अवसर पर जनपद के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों, मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में जनता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest stories

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...

अनियंत्रित वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने शहर में...

उधम सिंह नगर: जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज भटकते रहे

रुद्रपुर: जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगाई...

पिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने मसूरी में की आत्महत्या, दो माह पहले ही किया था ज्वाइन

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş