विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
में श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं। इस बार पूर्णागिरि मेले का का संचालन 15 मार्च से शुरू होकर 15 जून तक 3 माह के लिए किया जाएगा। और अनुमान है कि लगभग 30 से 40 लाख भक्त इस दौरान माता के दर्शन करेंगे। इस दौरान प्रशासन के द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विद्युत, पानी, सड़क, पार्किंग एवं स्वास्थ्य संबंधी अनेक व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री धामी ने मेले के शुभारंभ अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि माता पूर्णागिरि के इस मेले में हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। जिसको देखते हुए हमारी सरकार
द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रदेश की अन्य यात्राओं एवं मेलों की तरह पूर्णागिरि मेले को भी वर्ष भर संचालित किया जाएगा साथ ही हमारा प्रयास है कि पूर्णागिरि क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालु भविष्य में जनपद में ही स्थित अन्य पौराणिक मंदिरों एवं तीर्थ स्थलों का दर्शन कर सकें। इसके लिए हमारे द्वारा सभी मंदिरों को पुनः विकसित कर मानस खंड यात्रा के रूप में विकसित किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा मिले जिससे उनकी यात्रा का अनुभव सुखद बने और इसके लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र