HomeNewsअकेली महिला को बंधक बनाकर मुंह में कपड़ा ठूंसा, लाखों की लूट...

अकेली महिला को बंधक बनाकर मुंह में कपड़ा ठूंसा, लाखों की लूट से इलाके में दहशत

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- घर में घुसे बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर 20 तोला सोना लूटा

नानकमत्ता: नगर के वार्ड तीन में शनिवार शाम तीन बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला को बंधक बना लिया और करीब 20 तोला सोने के जेवर और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश के लिए चेकिंग अभियान शुरू किया।

बाजार गए पति, घर में अकेली महिला बनी निशाना

वार्ड तीन के बालाजी मंदिर के पास रहने वाले रईस अहमद (स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त सुपरवाइजर) और उनकी पत्नी शाहीन जमाल (सेवानिवृत्त एएनएम) शनिवार शाम घर में थे। करीब 4:30 बजे रईस अहमद साइकिल से बाजार गए थे, तभी तीन बदमाश खुले दरवाजे से घर में घुस आए।

बदमाशों ने शाहीन को बंधक बना लिया और अलमारी से 20 तोला सोने के जेवर व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। शाहीन किसी तरह गेट तक पहुंचकर शोर मचाने लगी, जिसके बाद पड़ोसियों ने मौके पर आकर उनके हाथ-पैरों की रस्सियां खोली और पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश

सूचना पर एसओ उमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तीनों बदमाश पैदल आते और जाते हुए दिख रहे हैं, और गली में उनके चेहरे खुले नजर आ रहे हैं।

शाहीन ने बताया कि बदमाशों के हाथों में छुरियां थीं और उन्होंने मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था। घर में घुसते ही उन्होंने शाहीन को बांध दिया और पूरी वारदात को अंजाम देकर भाग गए।

पुलिस की टीमें जांच में जुटीं

दंपति की पुत्री देहरादून में पढ़ाई कर रही है, और घर में सिर्फ पति-पत्नी ही रहते हैं। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश जारी है, और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

 

Latest stories

उम्र महज 23 साल, साइबर ठगी 80 लाख की! पुलिस के जाल में फंसा शातिर आरोपी

रुड़की: हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने साइबर...

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने दिया इस्तीफ़ा

यूपी मौसम अलर्ट: IMD ने 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्रेकिंग: यूपी में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी, 15 जिलों में स्कूल बंद करने के निर्देश

यूपी मौसम अलर्ट: IMD ने 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्रेकिंग: यूपी में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी, 15 जिलों में स्कूल बंद करने के निर्देश

यूपी मौसम अलर्ट: IMD ने 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।