Homeराष्ट्रीयसीजफायर के 2 दिन बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच...

सीजफायर के 2 दिन बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

Date:

TN9 श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिले के शुकरू केलर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली एक विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद संयुक्त बलों ने शुकरू केल्लार में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा, “जब तलाशी चल रही थी, तब कुछ गोलियों की आवाज सुनी गई।” उन्होंने कहा कि इलाके में घेराबंदी की गई है। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

इस बीच, 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हमले में शामिल तीन आतंकवादियों के पोस्टर दक्षिण कश्मीर के कई जिलों में चिपकाए गए हैं। पोस्टरों में उन लोगों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा की गई है। हमलावर अभी भी फरार हैं।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...