TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

सीजफायर के 2 दिन बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

मुख्य समाचार: TN9 श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिले के शुकरू केलर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
एक विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद संयुक्त बलों ने शुकरू केल्लार में घेराबंदी और तलाशी अभियान
शुरू किया। उन्होंने कहा, “जब तलाशी चल रही थी, तब कुछ गोलियों की आवाज सुनी गई।” उन्होंने कहा कि इलाके में घेराबंदी की गई है। तलाशी अभियान अभी भी जारी है। इस बीच, 22 अप्रैल को पहलगाम में
पर्यटकों पर हमले में शामिल तीन आतंकवादियों के पोस्टर दक्षिण कश्मीर के कई जिलों में चिपकाए गए हैं। पोस्टरों में उन लोगों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा की गई है। हमलावर अभी भी फरार हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • हमलावर अभी भी फरार हैं।
  • पोस्टरों में उन लोगों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा की गई है।
  • इस बीच, 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हमले में शामिल तीन आतंकवादियों के पोस्टर दक्षिण कश्मीर के कई जिलों में चिपकाए गए हैं।