Homeराष्ट्रीयखड़गे बोले- पहलगाम हमले पर PM मोदी गंभीर नहीं: सर्वदलीय बैठक में...

खड़गे बोले- पहलगाम हमले पर PM मोदी गंभीर नहीं: सर्वदलीय बैठक में नहीं पहुंचे, बिहार कि रैली में व्यस्त

Date:

TN9 जयपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश की बदक‍िस्‍मती है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में वह शामिल नहीं हुए। खड़गे आज यहां ‘संविधान बचाओ’ रैली को संबोधित कर रहे थे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, कि यह हमारे देश की बदकिस्मती है कि बैठक में सभी पार्टी के लोग आए लेकिन मोदी जी नहीं आए। यह शर्म की बात है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश के स्वाभिमान को जब धक्का लगा तो आप बिहार में चुनावी भाषण करते रहे लेकिन आप दिल्ली नहीं आ सके। क्या आपके लिए दिल्ली दूर है बिहार से? बात तो बड़ी बड़ी करते हैं… छप्पन इंच की छाती… मैं लडूंगा… घर में घुसूंगा… कम से उस दिन बिहार से आकर हमारी बैठक में बैठते तो सबको मालूम होता कि आपकी योजना क्या है… आप क्या करने वाले हैं… हमसे क्या मदद चाहते हैं?’’ खरगे ने कहा, ‘‘ऐसा भाजपा का और प्रधानमंत्री का रवैया है।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘सबसे ऊपर देश है, उसके बाद पार्टी और धर्म होगा। देश के लिए सब लोगों को एकजुट होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि इस देश में सबसे श्रेष्ठ संविधान है जिसके तहत ही हमारा लोकतंत्र चलता है। उन्होंने कहा, “मोदी ने महंगाई और बेरोजगारी दी। इनकी छप्पन इंच की छाती सिकुड़ गई है। ऐसे लोग देश को कमजोर करते हैं।”

खड़गे ने कहा कि जब-जब कांग्रेस बढ़ती है, तब-तब ये लोग (भाजपा) उसको दबाने की कोशिश करते हैं लेकिन हम इस तरह से दबने वाले नहीं हैं। राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘राजस्थान में कानून व्यवस्था इतनी खराब है कि एक महीने में तीन दलितों की हत्या कर दी गई।’’ रैली को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...