Homeदिल्लीछात्रों के समर्थन में पीएम आवास के बाहर पहुंचे राहुल गांधी, प्रियंका...

छात्रों के समर्थन में पीएम आवास के बाहर पहुंचे राहुल गांधी, प्रियंका और खड़गे, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Date:

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की।

मार्च से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर कहा कि छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता को लेकर सरकार जवाब देने से बच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर न तो जिम्मेदारी स्वीकार कर रही है और न ही संसद में चर्चा कराने को तैयार है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी की।

प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सांसद शामिल रहे।

इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि विपक्ष संसद में छात्रों के मुद्दे पर चर्चा चाहता है, लेकिन उसे बोलने का अवसर नहीं दिया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया तथा उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लेने की मांग दोहराई।

वहीं, प्रदर्शन के दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद चन्नी ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज सुनने के बजाय विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने भी सरकार पर संसद में विपक्ष को बोलने का अवसर नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संसद में विपक्ष की बात नहीं सुन रहे हैं, इसलिए विपक्षी सांसद अपनी बात सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंचाने के लिए उनके आवास की ओर मार्च कर रहे हैं।

इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। कांग्रेस ने छात्रों के मुद्दे पर निष्पक्ष कार्रवाई और जवाबदेही तय करने की मांग दोहराई।

Latest stories

महापंचायत के लिए किसानों का दिल्ली कूच, शंभू-सिंघु बॉर्डर सील; अलर्ट पर पुलिस

नई दिल्ली: भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के विरोध...

E20 Fuel पर सरकार ने दिया बड़ा अपडेट, इंजन खराब होने की शिकायतों से…

पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण को लेकर लंबे समय से...

150 करोड़ की संपत्ति के विवाद में बेटे पर पिता की हत्या का आरोप, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर थाना क्षेत्र...