Homeदिल्लीएलओसी पर देर रात पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी, भारतीय सेना ने...

एलओसी पर देर रात पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Date:

TN9 नई दिल्ली:केंद्र सरकार लगातार कूटनीतिक दांव से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को घेर रही है। ऐसे में बौखलाया पाकिस्तान हरकतों से बाज नहीं आ रहा। एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर फायरिंग की है। 25-26 अप्रैल की रात पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में LoC के पास कई जगहों पर छोटे हथियारों से बिना किसी कारण गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। इससे पहले 24-25 अप्रैल की रात भी पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर फायरिंग की गई थी।

एलओसी पर लगातार दूसरे दिन फायरिंग

भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने देर रात एलओसी पर गोलीबारी। भारतीय जवानों ने भी उन्हें करारा जवाब दिया। अभी तक भारतीय पक्ष से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। खबरों के अनुसार, गोलीबारी कई जगहों पर हुई। लेकिन अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि ये जगहें कौन सी हैं। बयान में यह भी कहा गया है कि भारतीय जवानों ने उकसावे का जवाब देते समय संयम बरता और उचित कार्रवाई की।

 पाकिस्तान को भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब
फरवरी 2021 में 2003 के युद्धविराम समझौते को फिर से लागू करने के बाद से, इस तरह की गोलीबारी की घटनाएं कम हो गई थीं। हालांकि, कभी-कभी छोटी-मोटी झड़पें अभी भी हो जाती हैं। भारतीय रक्षा अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। LoC पर शांति बनाए रखने के लिए है। सेना का कहना है कि वे किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं।

एलओसी पर फायरिंग, भारतीय सेना ने क्या कहा

पाकिस्तान ने कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसका भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया। श्रीनगर में रक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि 25-26 अप्रैल की मध्य रात्रि कश्मीर में एलओसी के पार पाकिस्तान की कई सैन्य चौकियों ने बिना उकसावे के गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंह तोड़ जवाब दिया।

Latest stories

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पारित, राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा

नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित...

विश्व बाघ दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश, जानिये क्या कुछ कहा

देहरादून: विश्व बाघ दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून...

सौरभ जोशी फिर चर्चा में! PM मोदी की पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट, देखते ही देखते हुआ वायरल

हल्द्वानी: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और...

रुद्रपुर गैंगरेप केस: पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में चर्चित गैंगरेप मामले में...