Saturday, June 21, 2025
HomeNationalहेमकुंड साहिब यात्रा : मार्ग पर सेना के जवानों द्वारा बर्फ हटाने का काम...

हेमकुंड साहिब यात्रा : मार्ग पर सेना के जवानों द्वारा बर्फ हटाने का काम जारी

Date:

TN9 हेमकुंड साहिब यात्रा: मार्ग पर सेना के जवानों द्वारा बर्फ हटाने का काम जारी है। सेना के जवानों और गुरुद्वारे के सेवादारों ने घांघरिया से अटलाकोटी तक पहले निरीक्षण किया था और फिर बर्फ हटाने का काम शुरू किया।

हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को यात्रियों के लिए खुल जाएंगे। इसे देखते हुए यात्रा मार्ग पर पड़े हिमखंडों व मार्ग पर पड़ी बर्फ को हटाने के लिए सेना के 25 जवान और गुरुद्वारे के 18 सेवादार शनिवार को घांघरिया पहुंच गए थे। लेकिन मौसम खराब होने के चलते रविवार और सोमवार को काम शुरू नहीं हो पाया।

मंगलवार को मौसम साफ होने के बाद जवानों व सेवादारों ने अटलाकोटी तक पहले मार्ग का निरीक्षण किया और फिर बर्फ हटाने का काम शुरू किया। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर दो जगह पर 20 फीट ऊंचे और 200 मीटर चौड़े हिमखंड पसरे हुए हैं, इसके अलावा ऊपर के क्षेत्र में रास्ता पूरी तरह बर्फ से ढका हुआ है।

यात्रा शुरू होने से पहले रास्ते से बर्फ हटाकर उसे आवाजाही के लिए बनाया जाएगा। गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि टीम ने रास्ते का निरीक्षण किया। जहां अधिक बर्फ है वहां पर ऊपर से हल्की बर्फ हटाकर पैदल आवाजाही के लिए रास्ता बनाया।

मौसम साफ होने के साथ ही बर्फ को हटाने का काम जारी है। उधर, हेमकुंड साहिब आस्था पथ से बर्फ हटाने के लिए सेना के जवान और गुरुद्वारे के सेवादार घांघरिया में रुके हुए हैं। जवान और सेवादार पूरा रास्ता तैयार होने तक घांघरिया में ही रुकते हैं।

दोपहर को रास्ता बनाने के बाद शाम को वापस घंघरिया लौटते हैं। लेकिन अभी तक घांघरिया में बिजली, पानी और संचार की सुविधा बहाल नहीं हो पाई है। इससे वहां रह रहे जवानों और सेवादारों को भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है।

 

Latest stories

Digital Danish: भारत में Dropshipping के पिता, जिन्होंने बदली online Business की तस्वीर

भारत के डिजिटल बिजनेस की दुनिया में एक ऐसा...

3000 रुपये में सालभर टोल फ्री सफर! जानिए नई टोल योजना की 5 बड़ी खासियतें

नई दिल्ली: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देशभर...

2027 विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन के साथ रहेगी सपा, अखिलेश यादव ने किया एलान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ...

G7 का ऐलान: ईरान को नहीं मिल सकता परमाणु हथियार, इजरायल को मिला खुला समर्थन

विश्व की सात प्रमुख लोकतांत्रिक और आर्थिक शक्तियों वाले...