Homeदिल्लीदेश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा... राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को...

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा… राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी

Date:

TN9 नई दिल्ली : पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है और इस बीच दोनों देशों के राजनेताओं के लगातार बयान आ रहे हैं.

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री समेत कई राजनेता भारत की ओर से सैन्य कार्रवाई की आशंका जता रहे हैं. भारत में भी लगातार ऐसे बयान आ रहे हैं जिनमें पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की जा रही है.

अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि उनकी ये ज़िम्मेदारी है कि वो ‘सेना के साथ मिलकर देश के ऊपर आंखें उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब’ दें.

इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने कोई संकेत दिए बिना एक कार्यक्रम में दर्शकों से ये भी कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जैसा आप चाहते हैं, वैसा होकर रहेगा.’

Latest stories

मुख्यमंत्री पर WhatsApp ग्रुप में टिप्पणी करना पुलिस इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, सस्पेंड

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और राज्य...

ऊधमसिंह नगर: रेस्टोरेंट में घुसा रॉकेट, तीन हटों में लगी आग, मकान भी आया चपेट में

काशीपुर: दिवाली की रात काशीपुर क्षेत्र में आतिशबाजी के...