Homeदिल्लीपहलगाम हमले पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

पहलगाम हमले पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

Date:

TN9 दिल्ली :सुप्रीम कोर्ट ने आज गुरुवार को पहलगाम आतंकी हमले की न्यायिक जांच की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि ऐसा कदम सुरक्षा बलों का मनोबल गिरा सकता है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि याचिका दायर करने से पहले मामले की संवेदनशीलता को समझना चाहिए था।

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, “यह एक ऐसा समय है जब पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। ऐसे में सुरक्षा बलों का मनोबल न गिराएं। इस मुद्दे की संवेदनशीलता को समझें।” याचिका में पहलगाम के बैसारन घाटी में हुए आतंकी हमले की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग बनाने की मांग की गई थी, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा- “हम कब से जांच के विशेषज्ञ हो गए? आप एक रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज से जांच कराने को कह रहे हैं, जबकि वे तो केवल मामलों का फैसला कर सकते हैं। हमसे ऐसा आदेश पारित करने को मत कहिए।”

Latest stories

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...