Tuesday, February 10, 2026
HomeNewsखाटू श्याम सेवा मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा तृतीय श्याम संकीर्तन का भव्य...

खाटू श्याम सेवा मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा तृतीय श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन, भजनों पर झूमे श्याम प्रेमी

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रुद्रपुर की आदर्श कॉलोनी घास मंडी वार्ड नंबर 36 में एक बार फिर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री खाटू श्याम सेवा मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा तृतीय श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली और चंडीगढ़ से आए भजन गायकों ने भक्ति रस की ऐसी धारा बहाई कि श्याम प्रेमी पूरी रात झूमते और थिरकते रहे।

रविवार की देर शाम आदर्श कॉलोनी घास मंडी में हुए इस आयोजन की शुरुआत जोत प्रज्वलन के साथ हुई। शुभारंभ श्याम प्रेमी स्वराज, महंत गगन बाधवा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, संजय ठुकराल और ट्रस्ट पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।

इसके बाद चंडीगढ़ से आए प्रसिद्ध भजन गायक बिन्नी भैया ने “लगन तुमसे लगा बैठे”, “जो होगा देखा जाएगा”, और “सारी बाबा छोड़ के” जैसे भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। वहीं दिल्ली से आईं राधिका ठाकुर ने “राधे राधे”, “ठाकुर जी गले लगा लो”, और “गोलोक के ठाकुर प्यारे” जैसे भजनों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

रुद्रपुर के रितेश मनोचा ने भी “तुमसे मिलना खाटू आना”, और “अब कृपा बरसाओ ना” जैसे मधुर भजनों से कार्यक्रम को ऊंचाई दी। संकीर्तन के दौरान बाबा श्याम का भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र रहा, जहाँ हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट द्वारा भंडारे और प्रसाद का भी भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज आर्या, सचिव राजीव चावला, कोषाध्यक्ष अंकुर तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, समाजसेवी और पार्षद उपस्थित रहे।

श्रद्धा और भक्ति के इस आयोजन ने यह एक बार फिर साबित कर दिया कि श्याम संकीर्तन सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव है, जो हर साल लोगों को जोड़ता चला जा रहा है।

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş