Tuesday, February 10, 2026
HomeNewsदूल्हा बनने से पहले ही हो गया अंतिम सफर, ट्रैक्टर की टक्कर...

दूल्हा बनने से पहले ही हो गया अंतिम सफर, ट्रैक्टर की टक्कर बनी मौत की वजह

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उत्तराखंड के काशीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरे घर को ग़म में डुबो दिया। शादी से महज 15 दिन पहले एक युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के ग्राम चतरपुर भगतपुर निवासी 30 वर्षीय चंद्रसेन पुत्र अतर सिंह काशीपुर के महुआखेड़ा गंज स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार देर शाम ड्यूटी के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था।

ग्राम वीरपुर के पास अचानक एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रसेन गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे गिरीताल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई रूप सिंह ने बताया कि चंद्रसेन चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और उसकी शादी 15 दिन बाद ग्राम गंगापुर हरियावाला चौराहा से तय हुई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अब वह माहौल मातम में बदल गया है, परिवार ने प्रशासन से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş