Tuesday, February 10, 2026
HomeCrimeदबंगों का तांडव, युवक की पसलियां तोड़ीं, दांत तोड़ा और फिर भाग...

दबंगों का तांडव, युवक की पसलियां तोड़ीं, दांत तोड़ा और फिर भाग निकले

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- नैनीताल जनपद के हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कार सवार दबंगों ने बाइक सवार दो युवकों को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे युवक का दांत टूट गया। घटना प्रेम टॉकीज के पास की बताई जा रही है।

पीड़ित अर्जुन, जो हल्दूचौड़ का रहने वाला है और हल्द्वानी की एक कपड़े की दुकान में काम करता है, ने बताया कि 7 अप्रैल की रात वह अपने रिश्ते के भाई प्रवीण के साथ दुकान से छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान प्रेम टॉकीज के पास कार सवार कुछ युवकों से कहासुनी हो गई।

कहासुनी के बाद दबंगों ने बाइक सवारों का पीछा किया और रोककर दोनों के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि दबंगों ने उन्हें सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा और धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

मारपीट में अर्जुन की पसली और हाथ टूट गया, जबकि प्रवीण का एक दांत टूट गया है। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अगले दिन अर्जुन की मां और पत्नी कोतवाली पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ लोग इस मामले को दबाने और समझौता कराने की कोशिश कर रहे हैं। यहां तक कि उन्हें एक लाख रुपये तक का ऑफर भी दिया गया, जिसे परिवार ने ठुकरा दिया।

एसएसआई रोहतास सागर ने जानकारी दी है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।।

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş