Tuesday, February 10, 2026
HomeCrimeरुद्रपुर में नाबालिग से मारपीट, मकान न बेचने पर पूरे परिवार को...

रुद्रपुर में नाबालिग से मारपीट, मकान न बेचने पर पूरे परिवार को जलाने की धमकी का आरोप।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने मोहल्ले के कुछ असामाजिक तत्वों पर न सिर्फ धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश का आरोप लगाया है, बल्कि अपने 15 वर्षीय बेटे के साथ मारपीट और पूरे परिवार को जिंदा जलाने की धमकी देने का भी दावा किया है।

घटना रुद्रपुर के भूतबंगला वार्ड नंबर 20 की है, जहां वाल्मीकि मंदिर के समीप रहने वाले श्याम चरण ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 30 मार्च को नवरात्र के पहले ही दिन मंदिर के बाहर पन्नी में मांस के टुकड़े फेंके गए थे। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन उचित कार्रवाई न होने पर उन्होंने इस मुद्दे को उठाया।

श्याम चरण के अनुसार, पांच अप्रैल की रात जब उनका 15 साल का बेटा पास की दुकान से सामान लेकर लौट रहा था, तब मोहल्ले के मेहरबान, फुरकान और इरफान नाम के तीन युवकों ने उसे घेरकर पीट दिया। आरोप है कि इन युवकों ने उन्हें मकान बेचकर मोहल्ला छोड़ने को कहा और इनकार करने पर पूरे परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दी।

पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और मंदिर परिसर में मांस फेंकने वालों को भी जल्द से जल्द चिह्नित कर सजा देने की मांग की है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय स्तर पर भी इस घटना को लेकर रोष का माहौल देखा जा रहा है।

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş