HomeNainitalकानूनगो कर गया कानून का उल्लंघन, 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे...

कानूनगो कर गया कानून का उल्लंघन, 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– विजिलेंस की रिश्वतखोरों पर कार्रवाई जारी है बता दें कि अब तहसील में तैनात कानूनगो को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है, मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए तैनात कानूनगो नारायण सिंह करायत को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति का दो मंजिला मकान निर्माणाधीन था, लेकिन भूमि की नाप नहीं होने के चलते कानूनगो ने काम रुकवा दिया। नाप के बदले आरोपी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बाद में सौदा 40 हजार रुपये में तय हुआ।

पीड़ित ने इस पूरे प्रकरण की शिकायत विजिलेंस टोल फ्री नंबर पर की, जिसके बाद प्राथमिक जांच में मामला सही पाया गया। विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर आज तहसील परिसर में छापा मारा और आरोपी कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा।

फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है।

Latest stories

हरिद्वार में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार...

ऊधमसिंह नगर में धान खरीद की रफ्तार सुस्त, अब तक सिर्फ 1,722 क्विंटल खरीद

ऊधमसिंह नगर: जिले में सरकारी धान खरीद की रफ्तार...

नेपाल में एक बार फिर भारी तबाही, गोरखा में अचानक आई बाढ़ से दर्जनों घर और पुल बह गए

काठमांडू: नेपाल के गोरखा जिले में रविवार तड़के बूढ़ी...