Tuesday, February 10, 2026
HomeNewsटनकपुर-दौराई एक्सप्रेस सेवा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली दिखाई...

टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस सेवा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चंपावत जिले के टनकपुर रेलवे स्टेशन से टनकपुर-दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस रेल सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस मौके पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह एक्सप्रेस सेवा सप्ताह में चार दिन उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के विभिन्न शहरों के लिए यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने इस सेवा को मां पूर्णागिरी का आशीर्वाद बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा सीमांत क्षेत्रों के यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी। इस अवसर पर इज्जतनगर मंडल की रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस (15092) सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को प्रातः 6:20 बजे टनकपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन बरेली, चंदौसी, मुरादाबाद, दिल्ली, गुड़गांव, माधोपुर, अजमेर होते हुए दौराई पहुंचेगी।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चंपावत जिले को विभिन्न रेल सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सेवा से टनकपुर, चंपावत, पिथौरागढ़ और धारचूला के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।

इस नई एक्सप्रेस रेल सेवा से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी और सीमांत क्षेत्रों का संपर्क देश के अन्य भागों से और अधिक सशक्त होगा।

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş