Sunday, December 21, 2025
HomeNewsचमोली हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, आठ मजदूरों की हुई...

चमोली हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, आठ मजदूरों की हुई थी मौत।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने माणा में 28 फरवरी को हुए हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जांच अधिकारी के रूप में जोशीमठ के एसडीएम को नियुक्त किया गया है। इस हादसे में कुल आठ मजदूरों की मौत हो गई थी।

उत्तराखंड के चमोली जिले में माणा के पास बीते शुक्रवार को भारी हिमस्खलन हुआ था। इस हादसे में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के 54 श्रमिक इसकी चपेट में आ गए थे। घटना की सूचना मिलते ही आईटीबीपी और सेना के जवानों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पहले दिन 33 श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। अगले दिन एनडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य में शामिल हुई।

रेस्क्यू टीमों ने मिलकर कुल 46 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, चार श्रमिकों के शव पहले बरामद हुए थे। लापता चार अन्य श्रमिकों की तलाश में रविवार को तीनों एजेंसियों ने फिर से खोजबीन शुरू की। दोपहर करीब एक बजे एक शव मिला, फिर दो अन्य शव भी बरामद हुए। अंततः अंतिम लापता श्रमिक का शव दोपहर चार बजे बरामद किया गया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई।

आठवें शव की बरामदगी के बाद रेस्क्यू अभियान समाप्त कर दिया गया। अब इस हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं, ताकि इसके कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के उपाय किए जा सकें।

 

Latest stories

इंटरनेशनल टारवा आर्ट फेस्टिवल में छाई उत्तराखंड की सात्विका गोयल, जानिए खास वजह

देहरादून(उत्तराखंड): देहरादून की कलाकार सात्विका गोयल ने मोरक्को में...

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का सख्त एक्शन, ITI–कार्यशाला रोड पर चला बुलडोजर

हल्द्वानी में सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ नगर...

अल्मोड़ा में बेटी गीता देवी बनी ढाल, गुलदार के जबड़े से पिता को बचाया

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष लगातार...