HomeCrime*ऊधमसिंहनगर में खौफनाक वारदात: दूसरी पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति,...

*ऊधमसिंहनगर में खौफनाक वारदात: दूसरी पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, पुलिस तलाश में जुटी।*

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- दूसरी पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, पुलिस ने तेज़ की तलाश

 

काशीपुर। कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहल्ला कटोराताल पूर्वी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जल संस्थान से सेवानिवृत्त व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया।

शोर सुनकर जुटे पड़ोसी

बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला घर में अकेली थी। उसका बेटा जिम गया हुआ था, जबकि बेटी मुंबई में पार्लर का काम करती है। अचानक चीख-पुकार सुनकर मकान मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां महिला लहूलुहान हालत में पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ काशीपुर दीपक सिंह ने बताया कि हत्या किन कारणों से की गई, इसकी जांच की जा रही है। मृतका के बेटे की तहरीर पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं, आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही है।

Latest stories

नगला वासियों को बड़ी राहत: अब 45 नहीं, सिर्फ 26 दिनों में मिलेगा गैस सिलेंडर

नगला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला...

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...