Tuesday, February 10, 2026
HomeCrime*चाइनीज मांझे का कहर" युवक का कटा गला, अंगूठे की नसें भी...

*चाइनीज मांझे का कहर” युवक का कटा गला, अंगूठे की नसें भी कटी; प्रशासन लापरवाह।*

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- चाइनीज मांझे का शिकार युवक का गला कटने से गंभीर घायल, प्रशासन पर उठे सवाल”

धर्मनगरी हरिद्वार में एक बार फिर चाइनीज मांझे से बड़ा हादसा हुआ है। कनखल ज्ञान लोक कॉलोनी के निवासी मानस रस्तोगी अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार बाईपास से जा रहे थे, जब चाइनीज मांझे की चपेट में आकर उनका गला कट गया। उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए जौलीग्रांट रेफर किया गया है।

हरिद्वार के कनखल ज्ञान लोक कॉलोनी निवासी मानस रस्तोगी चाइनीज मांझे का शिकार हो गए। वे अपनी पत्नी के साथ बाईपास से जा रहे थे, तभी अचानक चाइनीज मांझा उनके गले से होकर गुजरा, जिससे उनका गला कट गया और होंठ पर 16 टांके आए। साथ ही हाथ की अंगूठे की नसें भी कट गईं।

चाइनीज मांझे के कारण हुए इस हादसे के बाद मानस रस्तोगी को बंगाली अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर गंभीर हालत में जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया। इस घटना के बाद भाजपा पार्षद भूपेंद्र कुमार बहुत भावुक हो गए और प्रशासन को लापरवाह बताया। उनका कहना था कि प्रशासन पूरी तरह से सोया हुआ है, जबकि चाइनीज मांझा लोगों के लिए जानलेवा बन चुका है।

हरिद्वार जिले में बसंत पंचमी से अब तक 30 से ज्यादा लोग चाइनीज मांझे से घायल हो चुके हैं, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। चाइनीज मांझा, जो प्लास्टिक और धातु का मिश्रण होता है, बेहद धारदार और खतरनाक होता है। इसके साथ ही इसमें पिसे कांच का मिश्रण भी होता है, जो इसे और खतरनाक बनाता है। इसके विद्युत लाइन को छूने से करंट का खतरा भी रहता है, जिससे यह और अधिक घातक साबित हो सकता है।

 

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş