Tuesday, February 10, 2026
HomeCrimeशहर में बवाल: पार्षद पर मजदूरों से मारपीट, तोड़फोड़ और पिस्तौल दिखाकर...

शहर में बवाल: पार्षद पर मजदूरों से मारपीट, तोड़फोड़ और पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप, मुकदमा दर्ज।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- सीवर लाइन और पाइपलाइन बिछाने के काम में जुटे मजदूरों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप शहर के एक पार्षद और उसके साथियों पर लगा है। पीड़ित कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

मामला हल्द्वानी मुखानी थाना क्षेत्र का है, जहां एक निजी कंपनी एडीबी वित्त पोषित परियोजना के तहत पेयजल और सीवरेज का कार्य कर रही है। आरोप है कि बीते दिन शहर के एक पार्षद अपने तीन भाइयों और 8-10 अन्य लोगों के साथ मजदूरों के कैंप कार्यालय पहुंचा। वहां उन्होंने शराब के नशे में धुत होकर मजदूरों के साथ जमकर मारपीट की और कामकाज में तोड़फोड़ की।

पीड़ित कंपनी मैनेजर

“हमारे मजदूर अपने काम में लगे हुए थे, तभी कुछ लोग आए और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने हमारे कर्मचारियों के साथ मारपीट की और मशीनों को भी नुकसान पहुंचाया। हमें पिस्तौल दिखाकर धमकी दी गई कि अगर काम जारी रखा तो अंजाम बुरा होगा।”

हमले में कई मजदूर घायल हुए, जिनमें से कुछ को इलाज के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मजदूरों में दहशत का माहौल है और परियोजना का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है।

मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता:-

“हमने पार्षद और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और मजदूर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş