Homeउत्तर प्रदेशपापा आप कफन ले आओ...', कहकर बेटे संग फंदे से लटक गई...

पापा आप कफन ले आओ…’, कहकर बेटे संग फंदे से लटक गई मां, 3 महीने की थी गर्भवती

Date:

TN9 उत्तर प्रदेश: के फतेहपुर में विवाहिता ने दो साल के बच्चे के साथ फंदे से लटककर जान दे दी। सास से विवाद के बाद विवाहिता ने फोन पर पिता को कफन लेकर आने की बात कही। पिता ने ससुरालियों पर बेटी को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। हमीरपुर निवासी संतराम की पुत्री शिल्पी (26) की शादी चार साल पहले बुद्धपाल निषाद के साथ हुई थी। महिला का एक दो साल का बेटा बबुआ भी था। पति बुद्धपाल गुजरात के सूरत में प्राइवेट नौकरी करता है। पति एक माह पहले गांव लौटा था।

परिवार में सास कलावती और ससुर रामऔतार रहते हैं। किसी बात पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे शिल्पी का सास कलावती से विवाद हुआ। इसके बाद शिल्पी बच्चे को लेकर घर से निकल गई। रास्ते में पिता संतराम को फोन कर बोली कि उसके लिए कफन ले आएं।

पिता ने फौरन पुत्री के ससुर व दामाद को सूचना दी। करीब दो घंटे तक परिजन खोजबीन में जुटे रहे। घर से करीब दो किमी दूर गांव किनारे नीम के पेड़ पर एक ही साड़ी के फंदे से लटके मां-बेटे मिले। आधी साड़ी के फंदे में शिल्पी और दूसरे छोर पर बच्चे के गले में फंदा कसा हुआ था। 

पिता ने बताया कि बेटी तीन माह की गर्भवती थी। सास कलावती गाली गलौज व मारपीट कर प्रताड़ित करती थी। ससुर रामऔतार और दामाद शराब के नशे में बेटी को प्रताड़ित करते थे। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदरलाल श्रीवास्तव ने बताया कि ससुरालियों को हिरासत में लिया गया है।

Latest stories

नगला वासियों को बड़ी राहत: अब 45 नहीं, सिर्फ 26 दिनों में मिलेगा गैस सिलेंडर

नगला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला...

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...