Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबीच सड़क पर जमकर हुई मारपीट, कार और ट्रक की साइड लगने...

बीच सड़क पर जमकर हुई मारपीट, कार और ट्रक की साइड लगने पर विवाद

Date:

TN9 मुरादाबाद: जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो पक्षों को बीच सड़क पर जमकर मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि झगड़े की शुरुआत कार और ट्रक की साइड लगने को लेकर हुई थी। बाद में इस झड़प ने हिंसक रूप ले लिया।

वीडियो में 6 से अधिक लोग सड़कों पर एक-दूसरे पर लात-घूंसे और डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों की आक्रोशित भीड़ मानो थमने का नाम ही नहीं ले रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और सोशल मीडिया पर लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Latest stories

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...

अनियंत्रित वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने शहर में...

उधम सिंह नगर: जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज भटकते रहे

रुद्रपुर: जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगाई...

पिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने मसूरी में की आत्महत्या, दो माह पहले ही किया था ज्वाइन

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş