Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेश13 वर्षीय बालक का अपहरण कर किया कुकर्म, विरोध करने पर गला...

13 वर्षीय बालक का अपहरण कर किया कुकर्म, विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास

Date:

TN9 रामपुर: रंजिश के चलते बाइक सवार युवक 13 वर्षीय बालक का अपहरण करके ले गए। उसके बाद जंगल में लेकर जाकर उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। बालक वहां से भागा और उसने पुलिस को रास्ते में सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बालक को अपने साथ ले आई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण का कहना है कि वर्ष 2021 में नाली का पानी बंद करने को लेकर रईस अहमद से मेरे बड़े भाई से विवाद हुआ था। इस मामले में  पीड़ित गवाह है मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उसी को लेकर रंजिश चल रही है।

ग्रामीण का कहना है कि उसका 13 वर्ष का बेटा दो रोज पहले खाना खाकर करीब 8 बजे घर से टहलने के लिए बाहर निकला था। इतने में गांव के ही इराफ व नवेद बाइक पर उसके पास पहुंच गए। मुहं पर कपड़ा बांध कर जबरदस्ती बाइक पर बीच में बैठकर बालक को सुनसान जंगल में ले गए। दोनों युवकों ने बुरी तरह मारा पीटा। दोनों ने जबरदस्ती छात्र के साथ कुकर्म किया।

कुकर्म करने के बाद जान से मारने की नियत से अंगोछे से गला दबाने लगे। छात्र उनके चंगुल से छूटकर भागा और भागते-भागते 112 नंबर अपने मोबाइल से लगा दिया। दोनों युवकों ने भागकर दोबारा पकड़ लिया। आनन-फानन में 112 पीआरवी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों युवक भाग गए।

बच्चे को पुलिस अपनी गाड़ी में लेकर आई। घटना की सूचना थाना गंज पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

Latest stories

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...

अनियंत्रित वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने शहर में...

उधम सिंह नगर: जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज भटकते रहे

रुद्रपुर: जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगाई...

पिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने मसूरी में की आत्महत्या, दो माह पहले ही किया था ज्वाइन

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş