Homeउत्तर प्रदेशप्रॉपटी डीलर की बीच सड़क में गोली मारकर हत्या, फायरिंग से गूंजा...

प्रॉपटी डीलर की बीच सड़क में गोली मारकर हत्या, फायरिंग से गूंजा इलाका

Date:

TN9 दिल्ली: के पश्चिम विहार में शुक्रवार सुबह बदमाशों ने फॉर्च्यूनर कार सवार एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने 8 से 10 राउंड गोलियां चलाई। पुलिस घायल चालक को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वाले का प्रॉपर्टी डिलिंग का काम था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली के मुस्तफाबाद में चलीं गोलियां
वहीं दूसरी तरफ बीते रात दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके गोलीबारी हुई। पुलिस के मुताबिक कल रात करीब 10 बजे थाना दयालपुर में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम तुरंत गली नंबर 15, मुस्तफाबाद में पहुंची।

मौके पर फोन करने वाले अतीक अहमद ने बताया कि उनके बेटे मेहराज (25 साल) को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है। मेहराज घायल हो गया और उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

थाना दयालपुर में बीएनएस की धारा 109(1)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27/54/59 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। एसीपी गोकुलपुरी और एसएचओ दयालपुर मौके पर मौजूद हैं। क्राइम टीम और एफएसएल घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर रही है। आरोपियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं।

Latest stories

नगला वासियों को बड़ी राहत: अब 45 नहीं, सिर्फ 26 दिनों में मिलेगा गैस सिलेंडर

नगला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला...

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...