Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेश5 वर्षीय बच्ची से 55 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड ने किया रेप, आरोपी...

5 वर्षीय बच्ची से 55 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड ने किया रेप, आरोपी के चेहरे पर कालिख पोत चप्पलों से पीटा

Date:

TN9 मुरादाबाद: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची को घर में अकेला देकर 55 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की नानी ने पकड़ने का प्रयास किया तो उन्हें धक्का देकर भाग खड़ा हुआ। माता-पिता के घर पहुंचने पर पीड़िता ने जानकारी दी। आरोपी की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। पीड़िता के परिजनों ने मंगलवार को आरोपी को पकड़ लिया और मुंह पर कालिख पोत कर बेल्ट और चप्पलों से पीटते हुए सड़क पर घुमाने के बाद सिविल लाइन्स पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी सत्यवीर के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी व्यक्ति इसी क्षेत्र में स्थित अपनी ससुराल में रहता है। व्यक्ति का एक बेटा और 5 वर्षीय बेटी है। बेटी कक्षा एक की छात्रा है। बच्ची के पिता चाय का ठेला लगाते हैं। मां घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती हैं। उधर, मझोला थाना क्षेत्र के होली चौक के पास नया गांव निवासी सत्यवीर सिंह निर्यातक के घर पर सिक्योरिटी गार्ड है। पिछले छह माह से आरोपी बच्ची के पिता के ठेले पर चाय पीने के लिए आता है। इसी के चलते आरोपी और बच्ची के पिता में दोस्ती हो गई। आरोपी कई बार बच्ची के घर पर रात में भी रुका। एक अप्रैल को पिता चाय के ठेले पर थे, जबकि मां घरों में काम करने के लिए गई थी। तभी आरोपी घर पहुंच गया। घर पर 5 वर्षीय मासूम को अकेला देख आरोपी ने दुष्कर्म किया।

बच्ची के चिल्लाने पर बराबर में बैठी नानी दौड़कर पहुंची और दुष्कर्मी को पकड़ लिया, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर भाग गया। जानकारी पर माता-पिता पहुंच गए। मासूम ने पूरी बात माता-पिता के सामने बताई। परिवार के लोगों ने आरोपी को सबक सिखाने के इरादे से उसकी तलाश शुरू की। मासूम के माता-पिता को मंगलवार को लगभग तीन बजे जानकारी मिली कि आरोपी निर्यातक के घर पर मौजूद है। वह एकत्र होकर वहां पहुंच गए और आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद आरोपी का मुंह काला किया और निर्यातक के घर से बाहर लाकर धुनाई शुरू कर दी। मासूम के परिवार वाले आरोपी को पीटते थप्पड़ों, चप्पलों और बेल्टों से पीटते हुए सिविल लाइन्स थाने पहुंचे। आरोपी थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसके खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

तहरीर के आधार पर आरोपी सिक्योरिटी गार्ड सत्यवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना एक अप्रैल की है, लेकिन तब से लेकर अब तक पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। वह खुद ही उसकी तलाश कर रहे थे। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş