Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहल्द्वानी : एक व्यक्ति ने खुद को मीडिया कर्मी बताकर, कॉलोनी में...

हल्द्वानी : एक व्यक्ति ने खुद को मीडिया कर्मी बताकर, कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं पर की अश्लील टिप्पणी … मुकदमा दर्ज

Date:

TN9 हल्द्वानी : एक व्यक्ति ने एक कालोनी और उनमें रहने वाली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी की। न सिर्फ मौखिक बल्कि व्हाट्सएप ग्रुप में भी लिखा। इस मामले में मुखानी पुलिस ने कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुखानी थानाक्षेत्र की अमलताश विलाज लामाचौड़ में रहने वाली एक महिला शिकायकर्ता का आरोप है कि अमलताश में राजेश कुमार शर्मा नाम का व्यक्ति रहता है, जो कालोनीवासियों पर मीडिया कर्मी होने की बात कहकर धौंस जमाता है। महिला का कहना है कि राजेश शर्मा ने मौखिक रूप से और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए कालोनी और महिलाओं पर आपतिजनक टिप्पणी की।

राजेश के गैर जिम्मेदराना व्यवहार से अमलतास सोसाइटी का माहौल खराब हो रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि राजेश के खिलाफ बीती 23 मार्च 2025 को उत्तराखंड सीसीटीएनएस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी। इससे पहले 17 मार्च को आयुक्त आयुक्त को शिकायत पत्र दिया। राजेश खुद को मीडिया में होने की धमकी और दवाब बनाता है। शिकायतकर्ताओं ने देव सिंह काराकोटी पर राजेश का साथ देने का आरोप लगाया है। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş