Monday, February 9, 2026
HomeCrimeपुजारी के साथ मारपीट, BJP विधायक के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर गंभीर...

पुजारी के साथ मारपीट, BJP विधायक के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर गंभीर आरोप।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां इंदौर के BJP विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट और धमकी देने के आरोप लगे हैं। मामला विश्वप्रसिद्ध माता टेकरी मंदिर का है।

सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को रुद्राक्ष शुक्ला 15 गाड़ियों के काफिले के साथ माता टेकरी पहुंचे। पहले उन्होंने बड़ी माता के दर्शन किए, जहां पट खुले हुए थे। लेकिन जब वे छोटी माता मंदिर पहुंचे, तो वहां के पुजारी उपदेश नाथ से पट खोलने की मांग की गई। पुजारी द्वारा मना करने पर कथित तौर पर बहस हुई और मारपीट की गई।

इस घटना के बाद पुजारी उपदेश नाथ ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में जीतू रघुवंशी और अन्य साथियों के नाम शामिल किए गए हैं। हालांकि, विधायक के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला का नाम FIR में सीधे तौर पर शामिल नहीं किया गया है।

सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और शिकायत की पुष्टि होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि जीतू रघुवंशी पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वहीं, सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें 15 से अधिक गाड़ियों का काफिला मंदिर में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है, पुजारियों ने प्रशासन से इस मामले में निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş