Tuesday, February 10, 2026
HomeDelhiमहाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म ऑफर देने वाला डायरेक्टर रेप...

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म ऑफर देने वाला डायरेक्टर रेप केस में गिरफ्तार!

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- दिल्ली पुलिस ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को रेप के एक मामले में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद नबी करीम थाना पुलिस ने की। सनोज पर आरोप है कि उन्होंने झांसी की एक युवती को फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर उसका शारीरिक शोषण किया और धमकियों के जरिए उसे चुप रखा।

कैसे हुआ मामला दर्ज?

पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात सनोज मिश्रा से साल 2020 में टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। उस समय वह झांसी में रहती थी। कुछ समय तक चैट और बातचीत के बाद, 17 जून 2021 को सनोज ने उसे फोन कर झांसी रेलवे स्टेशन बुलाया। पीड़िता ने सामाजिक दबाव का हवाला देकर मिलने से मना किया, लेकिन सनोज ने आत्महत्या की धमकी दी, जिसके डर से वह मिलने गई। अगले दिन, 18 जून 2021 को, सनोज ने फिर आत्महत्या की धमकी देकर उसे रेलवे स्टेशन बुलाया और वहां से एक रिसॉर्ट में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

ब्लैकमेलिंग और शारीरिक शोषण का आरोप

पीड़िता ने अपनी FIR में बताया कि सनोज ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए और धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया तो वह इन्हें सार्वजनिक कर देगा। इसके बाद शादी का झांसा देकर सनोज ने कई बार अलग-अलग जगहों पर उसे बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए और फिल्मों में काम दिलाने का लालच दिया। इसी उम्मीद में पीड़िता मुंबई चली गई और सनोज के साथ रहने लगी। वहां भी सनोज ने उसका शोषण जारी रखा और कई बार मारपीट की।

गर्भपात और धमकियों का सिलसिला

पीड़िता का आरोप है कि सनोज ने तीन बार जबरन उसका गर्भपात कराया। फरवरी 2025 में सनोज ने उसे छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की तो उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच के बाद सनोज मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद उन्होंने जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

वायरल गर्ल मोनालिसा से जुड़ा विवाद

यह मामला तब और चर्चा में आया जब सनोज मिश्रा का नाम प्रयागराज महाकुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा से जुड़ा। सनोज ने दावा किया था कि उन्होंने मोनालिसा को अपनी फिल्म ‘द मणिपुर डायरी’ में कास्ट किया है। पुलिस अब इस मामले की भी जांच कर रही है।

अगली कार्रवाई

पुलिस ने सनोज मिश्रा को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की है ताकि आगे की पूछताछ की जा सके। इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

Latest stories

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...

अनियंत्रित वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने शहर में...

उधम सिंह नगर: जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज भटकते रहे

रुद्रपुर: जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगाई...

पिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने मसूरी में की आत्महत्या, दो माह पहले ही किया था ज्वाइन

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş