Tuesday, February 10, 2026
HomeIndiaहत्या की साजिश? पति को सताया डर, CM से मांगी सुरक्षा

हत्या की साजिश? पति को सताया डर, CM से मांगी सुरक्षा

Date:

मेरठ के ड्रम कांड की भयावह घटना के बाद ग्वालियर में भी एक पति को अपनी हत्या का डर सता रहा है। अमित कुमार सेन नामक युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी के कई बॉयफ्रेंड हैं और वह वर्तमान में राहुल बाथम नामक व्यक्ति के साथ लिव-इन में रह रही है।

पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

अमित का कहना है कि उसकी पत्नी शादी के बाद भी अन्य लोगों के साथ संबंध में थी। फिलहाल, वह राहुल बाथम के साथ लिव-इन में रह रही है और अपने छोटे बेटे को भी साथ ले गई है। अमित ने अपनी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड पर बड़े बेटे हर्ष की हत्या कराने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, CM से गुहार

अमित ने इस मामले को लेकर कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर वह ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पोस्टर के नीचे धरने पर बैठ गए। उन्होंने मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मेरठ के ड्रम कांड की तरह उनकी भी हत्या हो सकती है।

पुलिस का क्या कहना है?

इस मामले में जानकगंज थाना प्रभारी का कहना है कि अमित सेन थाने में कोई शिकायत लेकर नहीं आया। पुलिस के अनुसार, यदि उसने पहले कोई आवेदन दिया होगा तो उसकी जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, अमित का कहना है कि उसने पुलिस से कई बार मदद मांगी, लेकिन उसे अब तक न्याय नहीं मिला। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस और प्रशासन क्या कदम उठाते हैं।

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş