Tuesday, February 10, 2026
HomeCrime*सनसनीखेज" दिनदहाड़े NTPC के डीजीएम की गोली मारकर हत्या, घात लगाकर बैठे...

*सनसनीखेज” दिनदहाड़े NTPC के डीजीएम की गोली मारकर हत्या, घात लगाकर बैठे थे अपराधी।*

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– एनटीपीसी अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या, पुलिस जांच में जुटी

हजारीबाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां अज्ञात अपराधियों ने एनटीपीसी के एक वरीय अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह इलाके की है। मृतक अधिकारी का नाम कुमार गौरव बताया जा रहा है, जो केरेडारी स्थित एनटीपीसी में डिजीएम (डिस्पैच) के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वे अपनी गाड़ी में सवार थे, तभी अपराधियों ने घात लगाकर हमला किया और गोलियां बरसाईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। कुमार गौरव को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश जारी है।”

इस घटना के बाद जिले के आला अधिकारी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। हजारीबाग एसपी खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं।

एनटीपीसी के अधिकारियों में इस हत्या को लेकर आक्रोश और चिंता देखी जा रही है। इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही मामले में बड़े खुलासे की उम्मीद है।

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş