Tuesday, February 10, 2026
HomeCrimeप्रेमिका का चक्कर" हैवान बना पुलिसकर्मी, सुपारी किलरों से करवा दी पत्नी...

प्रेमिका का चक्कर” हैवान बना पुलिसकर्मी, सुपारी किलरों से करवा दी पत्नी की बेरहमी से हत्या।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- प्रेमिका के चक्कर में एक पुलिसकर्मी हैवान बन गया और अपनी ही पत्नी की सुपारी किलरों के हाथों हत्या करवा दी और हत्या को लुट का रूप देने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने सच बाहर ला दिया और आरोपी पुलिसकर्मी समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Video 🛑🛑🛑👇👇👇

https://www.facebook.com/share/v/1BVJB73s7Z/

ये दिल दहला देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के बरेली की है जहां जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रची। 8वीं वाहिनी पीएसी में तैनात सिपाही रवि कुमार ने तीन लाख रुपये की सुपारी देकर अपनी पत्नी की हत्या करवा दी। इतना ही नहीं, हत्या को लूट का रूप देने की भी कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने महज 24 घंटे में इस वारदात का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रेमिका की चाह में पुलिसकर्मी बना हैवान" सुपारी किलरों से करवा दी पत्नी की हत्या।

आइए जानते हैं पूरा मामला…

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मृतका के पिता जगदीश ने अपनी बेटी की संदिग्ध मौत पर दामाद रवि कुमार के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया। पुलिस जांच में ऐसा खुलासा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया।

बताया जा रहा है कि रवि कुमार की शादी 2015 में हुई थी और उसकी तीन बेटियां थीं। बेटियों के जन्म के बाद से ही वह पत्नी को बोझ समझने लगा। पत्नी से छुटकारा पाने के लिए उसने पहले तो झाड़-फूंक और भूत-प्रेत का बहाना बनाया, फिर जब इसका असर नहीं हुआ, तो उसने दूसरी शादी की साजिश रच डाली।

रवि कुमार का प्रेम संबंध एक अन्य महिला से हो गया था। उससे शादी करने के लिए उसने पत्नी को मारने की योजना बनाई और इस साजिश में एक शातिर डेंटर और नर्सिंग असिस्टेंट को शामिल किया।

22 फरवरी 2025 को रवि कुमार ने पत्नी को फरीदापुर में प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया। वहां पहले से मौजूद डेंटर शानू और नर्सिंग असिस्टेंट जतिन कार में छिपे हुए थे। जैसे ही महिला कार में बैठी, शानू और जतिन ने उसे दबोच लिया।

जतिन, जो मेडिकल नॉलेज रखता था, उसने महिला के शरीर में सात जहरीले इंजेक्शन लगा दिए। कुछ ही मिनटों में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हत्या को लूटपाट का रूप देने के लिए शानू ने उसके कान की बालियां, कुंडल और सोने का मंगलसूत्र निकाल लिया।

इसके बाद रवि कुमार ने अपने दोस्त को फोन कर झूठी लूट की सूचना दी और खुद को घायल दिखाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स खंगाली, जिससे पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।

एसएसपी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने 27 फरवरी को बिथरी चैनपुर पुल के नीचे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से मृतका के गहने, हत्या में इस्तेमाल किए गए जहरीले इंजेक्शन और सिरिंज बरामद किए गए हैं।

फिलहाल, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस खौफनाक साजिश ने एक बार फिर रिश्तों की बेहरहमी को उजागर कर दिया है।

तो देखा आपने, कैसे एक पति ने प्यार में अंधे होकर अपनी पत्नी की जान ले ली। तीन मासूम बच्चियों की मां को सिर्फ इसलिए मार दिया गया क्योंकि वह पति की दूसरी शादी की राह में रोड़ा बन रही थी। फिलहाल, पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या कानून के डर के बावजूद इस तरह की घटनाएं थमने का नाम लेंगी?

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş