Farzana Begum (उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री) की उपस्थिति में DAV PG College Dehradun में आयोजित छात्र समारोह भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami मुख्य आकर्षण रहे।

समारोह के दौरान छात्रों में मुख्यमंत्री के प्रति अपार प्रेम, जोश और उत्साह देखने को मिला। श्रीमती Farzana Begum ने कहा कॉलेज परिसर में उमड़ा जनसैलाब और आत्मीय स्वागत इस बात का स्पष्ट संकेत था कि मुख्यमंत्री धामी ने अपनी जनकल्याणकारी नीतियों, पारदर्शी कार्यशैली और विशेष रूप से युवाओं के हितों के प्रति समर्पण से जनता के दिलों में मजबूत स्थान बनाया है।

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के ऊर्जावान नेतृत्व और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को लेकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है, जिससे युवा वर्ग खुद को प्रेरित महसूस कर रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Khajan Das, कैबिनेट मंत्री Ram Singh Keda, खानपुर विधायक Umesh Sharma, हरियाणा के प्रसिद्ध गायक Masoom Sharma सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि और छात्रसंघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।





