HomeNationalउत्तराखंड: हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू...

उत्तराखंड: हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से की मुलाकात, 2026 हज यात्रियों की सुविधाओं पर हुई अहम चर्चा

Date:

नई दिल्ली। उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री Kiren Rijiju से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान वर्ष 2026 में उत्तराखंड से सऊदी अरब जाने वाले हज यात्रियों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

May be an image of dais

बैठक में हज यात्रियों के लिए बेहतर आवास, परिवहन, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया। खतीब अहमद ने उत्तराखंड के हाजियों को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार हज यात्रा को और अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

May be an image of one or more people and dais

इस मुलाकात को आगामी हज यात्रा 2026 की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे उत्तराखंड के हाजियों को बेहतर अनुभव मिल सकेगा।

Latest stories

नगला वासियों को बड़ी राहत: अब 45 नहीं, सिर्फ 26 दिनों में मिलेगा गैस सिलेंडर

नगला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला...