देहरादून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री Saurabh Bahuguna ने देहरादून स्थित DAV College Dehradun में आयोजित ‘छात्र संघ सप्ताह समारोह 2025-26’ के अंतर्गत महाविद्यालयी छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने छात्रों के उत्साह, प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की उन्नति का आधार होती है। उन्होंने युवाओं के बीच उपस्थित होकर उनकी ऊर्जा और नवाचारी विचारों को प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों, शिक्षकगणों और छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए भव्य स्वागत और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।






