HomeNationalनगला वासियों को बड़ी राहत: अब 45 नहीं, सिर्फ 26 दिनों में...

नगला वासियों को बड़ी राहत: अब 45 नहीं, सिर्फ 26 दिनों में मिलेगा गैस सिलेंडर

Date:

नगला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला ने क्षेत्र में गैस सिलेंडर आपूर्ति से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्या पर बड़ा कदम उठाया है। नगला में गैस एजेंसी न होने के कारण उपभोक्ताओं के कनेक्शन जवाहर नगर (ग्रामीण क्षेत्र) से जुड़े हुए थे, जिसकी वजह से लोगों को सिलेंडर के लिए करीब 45 दिनों तक इंतजार करना पड़ता था।

इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए चेयरमैन सचिन शुक्ला ने उच्च अधिकारियों से बातचीत की और आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस व्यवस्था में बदलाव कराने के निर्देश भी दिलवाए।

अब बड़ा बदलाव यह हुआ है कि नगला को ग्रामीण के बजाय शहरी श्रेणी में शामिल कर लिया गया है। इसके चलते अब गैस सिलेंडर की दोबारा बुकिंग 45 दिनों के बजाय केवल 26 दिनों में ही संभव होगी।

Today News 9 से बातचीत में सचिन शुक्ला ने बताया कि इस संबंध में आदेश भी जारी करवा दिए गए हैं और जल्द ही इसका पूरा लाभ नगला वासियों को मिलने लगेगा।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है और प्रशासन के सहयोग से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इस फैसले से नगला के हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और गैस आपूर्ति व्यवस्था पहले से अधिक सुगम हो सकेगी।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...