किच्छा स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह के कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की सह-प्रभारी रेखा वर्मा का गरिमामयी आगमन हुआ। इस दौरान उनके साथ काशीपुर के जिलाध्यक्ष मनोज पाल, जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बिट्टू चौहान, रवि पाल सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में संजीव कुमार सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं ने रेखा वर्मा का पारंपरिक साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया, जबकि अन्य अतिथियों का पटका पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया। पूरे आयोजन में सम्मान और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर संजीव कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को मजबूती देते हैं और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।

बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर धनंजय सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, ब्रह्मानंद पुरोहित, अमित कुमार सिंह, संदीप कुमार और राजेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।





