किच्छा। देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण बूथ संख्या 121, किच्छा स्थित कविता मान के आवास पर किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक Rajesh Shukla ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम सुना।

कार्यक्रम के उपरांत पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का जन-आंदोलन है। यह कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता को लेकर प्रधानमंत्री का संदेश अत्यंत प्रेरणादायक है।
आज के प्रसारण में प्रधानमंत्री ने देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता को आवश्यक बताते हुए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ अपनाने की अपील की। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन और जल संरक्षण जैसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए युवाओं को नवाचार, तकनीक और स्टार्टअप के माध्यम से देश को नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया गया।

पूर्व विधायक ने कहा कि कार्यक्रम में दिए गए संदेश हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं और इन्हें जन-जन तक पहुंचाकर व्यवहार में उतारने का संकल्प लेना चाहिए।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, मनमोहन सक्सेना, संदीप अरोड़ा, संजीव खन्ना, कविता मान, इमरान मलिक, विशाल गुप्ता, श्याम सुंदर बिष्ट, प्रकाश पंत, धनीराम, ओम तनेजा, सुभाष तनेजा, विकी अरोड़ा, सोनी चीमा, करुणा तिवारी, मधु गुप्ता, सुनीता गंगवार, रजनी देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. हारून मलिक, संदीप गोयल, अमरीक सिंह, रितिक कश्यप, देवेंद्र शर्मा, बाबू अल्वी, विजय अरोड़ा, पूरन भट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





